समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 675, दिनांक 29.10.2026 **********************
*काली पूजा, लक्ष्मी पूजा एवं छठ पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित, घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश*
*********************
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को काली पूजा, लक्ष्मी पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। उक्त
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में काली पूजा, लक्ष्मी पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जागरण तथा अन्य धार्मिक आयोजनों की पूरी जानकारी संकलित कर प्रशासन को उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी आयोजनों की पूर्व जानकारी रहने से प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित और दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा संभावित समस्याओं का समय रहते समाधान करने में मदद मिलेगी। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने छठ पर्व के मद्देनजर सभी संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरी की जाएं।
उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, बिजली के तारों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने तथा आवश्यकतानुसार साउंड सिस्टम लगाने का निर्देश दिया। साथ ही, घाटों पर फ्लैक्स एवं सूचना संबंधी बोर्ड लगाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने पर भी जोर दिया। बैठक में छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने गहरे एवं संवेदनशील घाटों को चिह्नित कर वहां आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने तथा खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को संभावित खतरों के प्रति सचेत किया जा सके। उन्होंने संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम का निर्माण कराने तथा टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने भीड़भाड़ वाले स्थलों एवं प्रमुख घाटों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि सुरक्षा एवं निगरानी की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि भीड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पर्व से पूर्व सभी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में काली पूजा, लक्ष्मी पूजा एवं छठ पर्व को लेकर बैठक आयोजित करने तथा संबंधित आयोजनों एवं व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Police
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat
25 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 30, 2026