बारां: जिला परिषद में आयोजित जिला स्तरीय गरीब एवं अंत्योदय कार्यक्रम में एक घंटा लेट पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी
Baran, Baran | Mar 27, 2025 गरीब एवं अन्त्योदय जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद के प्रथम तल हॉल में गुरूवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया, लेकिन कार्यक्रम मे ंखास बात यह रही कि कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से शुरू होना बताया जा रहा था, लेकिन दोपहर 1 बजे तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में कार्यक्रम में खाली कुर्सियां ही नजर आ रही थी।