बारां: शहर की पंचवटी व डाक्टर कालोनी में सीवरेज लाइन के कार्य के चलते लोगों को हो रही परेशानी, विधायक से की गई शिकायत
Baran, Baran | Mar 27, 2025 बारां शहर की पंचवटी, डॉक्टर कालोनी के पिछले एक सप्ताह से हाल बुरे है। वजह है, निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने बेतरतीब तथा अव्यवस्थित रूप से काम करते हुए कालोनी को सिवरेज लाइन से जोड़ रहें हैं। कालोनी व शहर के लोग जान जोखिम में डालकर वाहन निकाल रहे हैं। सीवरेज लाइन कार्य के चलते बड़े बड़े गड्डे खोद दिए जिन्हें भरा नही गया। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक से की है।