बारां: बारां कृषि उपज मंडी में रिकॉर्ड 3.5 लाख कट्टे गेहूं की आवक, 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले भाव
Baran, Baran | Mar 26, 2025 बारा मंडी में बुधवार को गेहूं की इतनी बड़ी मात्रा में आवक होने से मंडी में कवर्ड सेट से लेकर प्लेटफार्म और सड़कों तक गैहु के ढेर लग गए इससे मंडी की स्थिति पूरी तरह से बदल गई और वह सोने की तरह चमक उठी किसानों ने मंडी में माल बेचने के लिए लंबी दूरी से आना शुरू कर दिया है जिसमें बारां जिले के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के किसान भी शामिल है ।