बारां: कोटा रोड जिला परिषद में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया
Baran, Baran | Mar 26, 2025 राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कोटा रोड जिला परिषद में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जिले के किसानों को कुल 24 लाख 62 हजार रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई। साथ ही किसानों को गोपाल क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किए गए। जिससे उन्हें कृषि और पशुपालन से जुड़े वित्तीय लाभ मिल सकें।