प्रतापगढ़: यूसीसी मसौदे पर संभाग स्तरीय जनसुनवाई संपन्न, प्रतापगढ़ सहित 5 जिलों से मिले सुझाव
राज्य सरकार की समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रारूप समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और सलूम्बर के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से अपने सुझाव दिए। बहुविवाह परंपरा