Janjgir : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...
जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 23 में दो अज्ञात बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर महिला से मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लूट कर बदमाश फरार हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी विजय पांडेय, एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यार्क और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी. फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
दरअसल, जांजगीर के वार्ड 23 में घर में महिला अकेली थी. इस दौरान 2 अज्ञात बदमाश घर के अंदर घुसे और उसके साथ मारपीट की. फिर सोने-चांदी के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यॉर्क ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरिया पारा में लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी. घटना के समय महिला अकेली थी. इस दौरान 2 बदमाशों ने घर अंदर घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों की पतासाजी की जा रही है.. #CGNews #ChhattisgarhUpdate #cgpolice #janjgirchampa
Durg, Durg | Nov 14, 2026