पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से भारी तबाही के बाद अब प्रभावित इलाकों में जरूरी सुविधाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया है। राज्य में बाढ़ से 1.78 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सीएम सरमा ने ऐलान किया है। डोर टू डोर 9 अगस्त से नुसकान का आकलन किया जाएगा। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी कम होने से लोग वापस अपने घरों लौटने लगे हैं।ऊपरी असम के शिवसागर, चराइदेव और अन्य जिलों में जनजीवन सामान्य होने में समय लग रहा है। असम में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत हुई है। राज्य के 14 जिले अभी भी हाई अलर्ट पर हैं। केंद्र से असम की स्थिति का जायजा लेने गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा है कि हर प्रकार की सहायता दी जाएगी।
असम में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में छह और लोगों की मौत हुई है। डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य कई ज़िलों में बड़े पैम�
Korba, Korba | Aug 6, 2026