गुजरात की चर्चित सोशल मीडिया स्टार और इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को एक बार फिर से पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को कीर्ति पटेल को सूरत शहर पुलिस ने सुरेंद्रनगर से कीर्ति पटेल को गिरफ्तार किया। कीर्ति पटेल गुजरात में चर्चित चेहरा हैं। वह इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर पहले सुर्खियों में आई थीं फिर फिरौती मांगने के मामले में कीर्ति पटेल को पकड़ा गया था। हमेशा विवादित सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कीर्ति पटेल को सुरेंद्रनगर के रतनपार इलाके से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने पुना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में किया है। इसमें आपराधिक धमकी, मानहानि और अन्य अपराधों के आरोप शामिल थे। सूरत और सुरेंद्रनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पटेल को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्यवाही के लिए सूरत लाया गया। पुलिस के अनुसार शिकायत भावनगर क�
Korba, Korba | Aug 6, 2026