जमुई: जमुई के ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला पर कैंची से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात
Jamui, Jamui | May 7, 2026 जमुई शहर के बोधवन तालाब चौक स्थित यादव मार्केट में गुरुवार की देर शाम पर6:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर अपनी पहली पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।