प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने तहसीलों के कार्यों की प्रगति ठीक न पाए जाने पर 4 एसडीएम को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में राजस्वएच प्रशासन एवं कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, मण्डी, वाणिज्य कर सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि माह में वाणिज्य कर की कोई प्रगति नही हुई है।