प्रतापगढ़: मानधाता इलाके के पूरे खरगराय गांव में दूल्हे ने साइकिल से निकाली अनोखी बारात, दिया पर्यावरण का संदेश
मानधाता इलाके के पूरे खरगराय गांव में दूल्हे ने साइकिल से अनोखी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बाराती भी सायकिल पर सवार होकर शामिल हुए। मंगलवार दोपहर 3 बजे बारात वापस आई। दूल्हे की पिता अजय तिवारी ने बताया की पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए उन्होंने अपने इंजीनियर बेटे नमन तिवारी की एको फ्रेंडली शादी करके समाज को जागरूक किया है।