अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह मंगलवार शाम 5 बजे अंतू कोतवाली पहुंचे।उन्होंने सीओ नगर शिव नारायण वैश के साथ थाने के बैठक किया। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा किया एवं विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण,निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।