पालीगंज: पालीगंज बाजार में नगर प्रशासन और पुलिस ने एसडीओ के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया
पालीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में नगर प्रशासन और पुलिस के द्वारा एसडीओ चंदन कुमार के दिशा निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखे ठेला दुकानदार व फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चला। वहीं प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल की।