गोपालगंज: शिवराजपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवती ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवती ने बुधवार की शाम 5:00 बजे कीटनाशक खा ली। वहीं कीटनाशक खाने के बाद युवती अचेत हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अचेत युवती का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।