गोपालगंज: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर अरार मोड़ पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, मंत्री जनक राम ने निकाली पदयात्रा
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय से पदयात्रा निकालकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के अरार मोड पर पहुंचकर उनके प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसकी जानकारी बुधवार की दोपहर एक बजे बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि सहित कई नेता मौजूद रहे।