सिंगरौली: पीएम किसान योजना के तहत 16 वीं किश्त प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खाते में की गई अंतरित, 127000 किसानों को मिला लाभ
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किसान उत्सव दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित समारोह से देश के किसानो खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 16 वी किस्त का सिंगल क्लीक के माध्यम से वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले के 1 लाख 27 हजार किसानो के खाते में भी प्रधानमंत्री जी द्वारा 16 किस्त का सिंगल क्लीक के माध्यम से आंतरण किया गया। यवतमाल में आयोजित समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार के एनआईसी में लाईव प्रसारण किया गया।