सिंगरौली: रीवा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सिंगरौली ने सतना को परास्त करते हुए खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
रीवा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा के खेल मैदान में खेली जा रही स्वर्गीय नरेंद्र सिंह स्मृति अंतर जिला ( सीनियर) क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच के अंतिम दिन सिंगरौली और सतना के बीच खेला जा गया जिसमें सिंगरौली ने सतना को 44 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।