मधेपुरा: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समीक्षा बैठक, DM ने गुणवत्तापूर्ण उपचार पर दिया ज़ोर
मधेपुरा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।