जहानाबाद: जहानाबाद-शकुराबाद मार्ग ढाई घंटे बाद खुला, जलजमाव से नाराज़ ग्रामीणों ने समाप्त किया सड़क जाम
जहानाबाद-शकुराबाद मुख्य मार्ग पर पिंजोरा गांव के पास जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सिर्फ आश्वासन देने का आरोप लगाया। बाद में CO द्वारा उचित कार्रवाई और समाधान के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर मार्ग को मुक्त कराया।