भीलवाड़ा: गैस किल्लत से परेशान दर्जनों उपभोक्ता चामुंडा भारत गैस एजेंसी के बाहर जमा हुए, जमकर नारेबाजी की, पुलिस ने कराई मध्यस्थता
शहर के पंचवटी स्थित चामुंडा भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। गैस किल्लत से परेशान दर्जनों उपभोक्ता एजेंसी के बाहर जमा हुए और कथित कुप्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने वितरण प्रणाली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।