ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस ने अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई
कटनी जिले में अवैध शराब के कारोबार पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।