उदवंत नगर: मनैनी गांव में लूट कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार को 12 जनवरी 5 बजे लूट कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने मनैनी गांव से गिरफ्तार किया। पहचान मनैनी निवासी दिनेश सिंह के रूप मे हुआ।गजराजगंज ओपी थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया की गिरफ्तार आरोपित लूट कांड के मामले में विगत वर्षों से भागा फिरता था। जिसे गुप्त सूचना पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।