उदवंत नगर: प्रखंड परिसर उदवंतनगर में स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर की बैठक
12 जनवरी रविवार को 2:00 बजे के करीब प्रखंड परिसर उदवंतनगर में विभिन्न मांगों को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मियों की बैठक स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ गोप गुट के बैनर तले आयोजित किया गया। अध्यक्षता भोजपुर जिला अध्यक्ष विनोद पांडे ने किया। मौजूद पर्यवेक्षक तथा कर्मियों ने बैठक में अपने-अपने परेशानिया गिनाई।