उदवंत नगर: जीरो माइल से एकौना तक सड़क जाम, यात्रियों को हुई परेशानी
आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर 10 जनवरी शुक्रवार की तीन बजे सड़क जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लम्बी कतार खड़ी हो गईं। सड़क जाम एक घंटे के करीब रहा जिसके चलते सफर करने वाले लोगो को काफी परेशानी हुई। वाहनों चालकों के सूझ बुझ से सड़क जाम खत्म हुआ। जिसके बाद वाहनों का अवागमन सुचारु रूप से चालू हुआ।