हरिद्वार: शांतरशाह में गर्भवती की मौत मामले में भाई ने जीजा समेत 3 के खिलाफ बहादराबाद थाने में दहेज हत्या का कराया मुक़दमा दर्ज
शांतरशाह में बीती 7 मार्च को गर्भवती विवाहिता की हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मामले में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के जीजा समेत तीन के खिलाफ बहादराबाद थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जलने से विवाहिता की मौत हो गई थी।