हरिद्वार: लोकसभा चुनावों के चलते समूह ग, 2023 की लिखित परीक्षा की तिथियों में सिंहद्वार स्थित राज्य लोक सेवा आयोग ने किया बदलाव
लोकसभा चुनाव के चलते समूह ग, 2023 की लिखित परीक्षा की तिथियों में बदलाव हो गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सिंहद्वार स्थित कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयोगशाला सहायक की लिखित परीक्षा 30 मार्च को राज्य भर के 13 जनपदों में 27 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते अब यह परीक्षा 26 मई को होगी।