हरिद्वार: गणपति धाम कालोनी निवासी युवक को ऑनलाइन गेम के जरिए बनाया ठगी का शिकार, मुक़दमा दर्ज कर कनखल पुलिस जुटी जांच में
गणपति धाम कॉलोनी निवासी एक युवक को अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन गेम के जरिए ठगी का शिकार बनाया है। परेशान युवक ने जब अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया तो उसकी पत्नी के मोबाइल पर भी धमकी भरे फोन आने लगे। पीड़ित अनिल के पिता भगत राम की शिकायत पर कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।