हरिद्वार: अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर देवपुरा स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पत्रकारों ने गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डाला। वे 25 मार्च 1931 को कानपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों को शांत करने की कोशिश में शहीद हो गए थे, पत्रकारिता के जरिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लिया था।