हरिद्वार: महिला के घर में घुसकर शराब की मांग करना और पुलिस को झूठी सूचना देने वाले को सिडकुल पुलिस ने रौशनपुरी से किया गिरफ्तार
रौशनपुरी में महिला के घर में घुसकर शराब की डिमांड करना एक युवक को भारी पड़ गया। महिला ने शराब देने से मना कर दिया तो आरोपी ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर सिडकुल पुलिस को झूठी सूचना दी कि महिला के घर में 30 पेटी अवैध शराब रखी है। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस को शराब भी ना बरामद हुई, पुलिस ने झूठी सूचना देने पर आरोपी रणविजय को गिरफ्तार कर लिया है।