चित्तौड़गढ़ के शंभूपुरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान 45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार भी जब्त की।