राघोगढ़: भैंसाना गांव में बच्चों और मवेशियों को नजर लगने के शक में एक व्यक्ति ने 3 लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
Raghogarh, Guna | Jul 27, 2024 विजयपुर थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव में फरियादी भैयालाल माली ने गांव के 3 लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, बीते रोज घर के बाहर बैठा था तभी गांव के 3 लोग बोले तू हमारे बच्चों और मवेशियों की तरफ क्यों देखा है। उनको नजर लग जाती है। फरियादी ने कहा देखने से नजर केसे लगेगी इसी बात पर मारपीट कर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।