राघोगढ़: रुठियाई आवन जंजाली पीपलखेड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालित क्लिनिको की जांच कर चेक किए दस्तावेज
Raghogarh, Guna | Jul 26, 2024 गुना कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राघोगढ़ विकासखंड के रुठियाई आवन जंजाली पीपलखेड़ी में निजी क्लीनिक एवं पैथोलॉजी का निरीक्षण कर दस्तावेज चेक किए। इस दौरान एक अपंजीकृत क्लीनिक और पैथोलॉजी को नोटिस दिया। बीएमओ धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, चिकित्सा कार्य करने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीयन अनिवार्य है। दो जांच दल बनाए है जांच जारी है।