राघोगढ़: नांदनेर गांव के मुक्तिधाम से राघोगढ़ थाना पुलिस ने बछड़ों से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा, पांच बछड़े कराए मुक्त
Raghogarh, Guna | Jul 24, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र के नांदनेर गांव के मुक्तिधाम में बछड़ों से भरे पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ा है। राघोगढ़ थाना पुलिस ने बताया, बीती रात को मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन को पकड़ा है। बछड़ों को मुंह और पैर बांधकर क्रूरता पूर्वक पटक रखा था। पिकअप वाहन के साथ मौजूद लोग भागने निकले। बछड़ों को मुक्त कराया गया। अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।