राघोगढ़: जंजाली के पास NH-46 पर सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की हुई मौत; पांच घायल
Raghogarh, Guna | Jul 26, 2024 गुना में राघोगढ़ थाना क्षेत्र की जंजाली के पास नेशनल हाईवे 46 पर 26 जुलाई को सुबह सड़क पर आई गाय को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में इमरान खान निवासी राजगढ़ की मौत हो गई। पांच घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। राघोगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया, दिल्ली से राजगढ़ जा रहे थे। एक की मौत हो गई, पांच घायल है। मामला जांच में लिया है।