राघोगढ़: राघोगढ़ नगर पालिका कार्यालय में विधायक जयवर्धन सिंह ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद
Raghogarh, Guna | Jul 25, 2024 राघोगढ़ नगर पालिका कार्यालय सभागार में विधायक जयवर्धन सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम, सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने अनुविभाग क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली। समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण विकास कार्य पूरा करने के आदेश दिए।