धुरकी: धुरकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से 03 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा
Dhurki, Garhwa | May 8, 2026 धुरकी पुलिस को मोबाइल बरामदगी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार 2बजे थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में धुरकी थाना अंतर्गत CEIR Portal के माध्यम से 03 खोए हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरामद मोबाइल आज दिनांक 08 मई 2026 को उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिया गया।