बिंदकी: बिंदकी के तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन जारी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन शुक्रवार को भी चलता रहा। शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अमौली ब्लाक के युवा इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन होगा।