लखीमपुर: लखीमपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की सुनी फरियाद, समस्याओं के समाधान के लिए उमड़े फरियादी
लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने जनसुनवाई कर महिलाओं एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतें आयोग सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं।