जहानाबाद: पंचमहला से बैटरी चोरी कर भाग रहे तीन में से एक चोर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
जहानाबाद शहर के पंचमहला स्थित एक बैट्री दुकान से कथित तौर पर पल्सर बाइक सवार तीन युवक बैट्री चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी जब्त कर ली गई है।