पडरौना: कुशीनगर खडडा भैसहां ठोकर न. 4 पर दिनदहाड़े अवैध बालू खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन मौन
कुशीनगर खडडा भैसहा घाट ठोकर न4 गंडक नदी में जहाँ शासन-प्रशासन की नाक के नीचे दिनदहाड़े अवैध रूप से बालू खनन कराया जा रहा है। जिसका वीडियो आज रविवार सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा घाट स्थित 4 नंबर ठोकर पर बालू माफिया खुलेआम बालू का खनन कर रहे हैं। न खनन अधिकारियों को कोई डर है, न ही पुलिस प्रशासन का कोई खौफ।