पडरौना: कुबेरस्थान में मोबाइल दुकान में आगजनी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, कारोबारी रंजिश में दी वारदात को अंजाम: पुलिस
कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 30 अप्रैल की रात करीब 2 बजे की है, कुबेरस्थान बाजार स्थित "अशोका मार्ट मोबाइल रिपेयरिंग किंग" नामक दुकान में आग लगा दी गई थी। इस आगजनी में दुकान का सारा सामान जला था।