पडरौना: लक्ष्मीपुर में तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कुशीनगर ज़िले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास बीती रात करीब 8 बजे एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जंगल लाला छपरा, थाना विशुनपुरा निवासी प्रताप, पुत्र रामसुराज के रूप में हुई है। पुलिस शनिवार को शव का पंचनामा करवाकर पीएम की कार्रवाई में जुटी हैं।