खड्डा: खड्डा क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में एक ही रात में तीन जगहों पर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में देर रात चोरी की तीन वारदातों से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। बीती रात चोरों ने पहले राजेंद्र कुशवाहा के घर को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। एक ही रात गांव के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई इन वारदातों ने ग्रामीणों को सदमे में डाल दिया हैं