पडरौना: कुशीनगर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से टूटा रिश्ता जोड़ा, पति-पत्नी में हुआ सुलह समझौता
जनपद कुशीनगर से एक सकारात्मक खबर सामने आई है, जहाँ "मिशन शक्ति" अभियान के अंतर्गत एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र की सराहनीय पहल से एक टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ा गया। मामला कोतवाली पडरौना क्षेत्र के हरका गाँव का है, जहाँ निवासिनी ज्योति सिंह ने अपने पति राजेश राव के विरुद्ध परिवार परामर्श केन्द्र में प्रार्थनापत्र दिया था।