शंभूगंज प्रखंड सभागार भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व पदाधिकारी अंचल अधिकारी के साथ-साथ थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जमीन विवाद से जुड़े मामलों को फरियादियों से सुना। शनिवार की दिन के 11:00 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक आयोजित इस जनता दरबार में पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया। जबकि शेष मामलों में अगले शनिवार को बुलाया।