शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में जोगनी गांव के दर्जनों से ज्यादा आवास योजना के लाभुको ने जियो टैग नहीं करने से आक्रोशित होकर जमकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे जोगनी गांव के महिलाओं ने बताई कि उन लोगों का नाम आवास सूची में है। किंतु गरीब रहते हुए भी कर्मियों के द्वारा जियो टैग नहीं किया जा रहा है। इधर बीडीओ ने जांच करने की बात कही है।