भोगांव: फर्दपुर गांव में प्लाट में बकरी चराने का विरोध करने पर पंचायत सहायक व उसकी पत्नी के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज
गांव फर्दपुर निवासी नीरज पुत्र सूरजपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसे और उसकी पत्नी को जो अपने प्लाट पर बैठे थे। बकरियां चराने के विरोध को लेकर गांव निवासी विकास, विपिन, राहुल, सुंदर पुत्रगण अमर सिंह, वेद प्रकाश पुत्र रामसनेही, मीना पत्नी अमर सिंह, चांदनी पत्नी विकास ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।