भोगांव: बिछवां के गांव सांडा काली नदी के किनारे स्थित बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर लगे कांवर मेला मे श्रद्धालुओं ने चढ़ाए कांवर
गांव सांडा काली नदी के किनारे स्थित बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर वर्ष में चार बार मेला लगता है। जहां पड़ोसी जनपदों से आकर श्रद्धालु मनौतियां मांगते व प्रसाद वितरण करते हैं। आषाढ़ मास की तेरस सोमवार को बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर मेला लगा। जिसमें कांवरियों ने गंगाजल लाकर बाबा के दरवार में चढ़ाकर पूजा अर्चना की व मनौतियां मांगी। वहीं पुलिस फोर्स मुस्तैद नजर आई।