भोगांव: आलीपुर खेड़ा नहर पर दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत,उसका मोबाइल और कपड़े लेकर घर पहुंचे दोस्त
ग्राम आलीपुर खेड़ा निवासी 12 वर्षीय अमन खान पुत्र नसीम खान दोपहर लगभग 3 बजे दोस्तों के नहर नहाने गया था। इसके कपड़े और मोबाइल लेकर घर पहुंचे। और उसके लापता होने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन नहर पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। परिजन उसे घर ले गए। चार बहनों के बीच अकेला भाई था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।